Sunday, May 1, 2011

The Bang ओबामा भाई

ओबामा भाई थोडा और जानकारी दो ओसामा के बारे में, सबसे पहले बधाईया, आप ने १० साल बाद ढूंड कर मारा ओसामा को वो भी पकिस्तान के अन्दर, अब मन में ये जिजीविषा है कि दो दिन पहले एक समाचार आया था कि ओसामा को यदि मारा गया तो वो अमेरिका में परमाणु बम फोड़ देगा, फिर उसके चौबीस घंटे बाद समाचार आता है कि ओसामा मारा गया, अब ये बताइये आपने उसे मारे जाने कि खबर कि थी या फिर उसे पकिस्तान कि ख़ुफ़िया सर्विस ने बता दिया था, थोडा ये भी बताइये कि आठ घंटो के आपरेशन में आपने उसका डी एन ए भी टेस्ट करा लिया और घोषणा कर दी ओसामा मारा गया!!, ओबेटाबाद पकिस्तान का सैन्य अड्डा है वह पर कोई बड़ी हवेली में पिछले कई दिनों से रह रहा था और लोगो को पता नहीं था? इस्लामाबाद से महज १७० किलोमीटर दूर आपने उसे ढूंडा और ठोक दिया वाह, अब सवाल है कि क्या आपने उसे पहले ही पकड़ लिया था? या फिर आपने पकिस्तान को बन्दुक कि नोक पर उसे मारने राजी किया?
हमारी भी एक व्यथा है, आपने कहा ओसामा ने अमेरिकेन लोगो को मारा हमारे यहाँ भी कुछ लोगो ने निरीह लोगो को मारा उनमे से एक पाकिस्तानी हत्यारा पकड़ा भी गया और पिछले ३ सालो से बंद है हमारी जेल में, क्या आप हमारी मदद करेंगे? कुछ हमारे दुश्मन पकिस्तान में भी है क्या आप उन्हें पकड़कर हमें इन्साफ दिलवाएंगे? माफ़ करियेगा हम आपसे कह रहे है और आप भी सोच रहे होंगे दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र आपसे मदद मांग रहा है, क्या करे साहब गणतंत्र का ये ही प्रॉब्लम है कोई यदि सही आवाज़ भी उठाये तो वो अन्ना हजारे या उनकी टीम जैसा भुगतेगा ! कौन है यहाँ जनता के बारे में सोचने के लिए? आप ही कुछ करो आखिर आप ने दिखा दिया कि दबंग कौन है ! लेकिन जरा मेरे संशय दूर करियेगा जरुर

1 comment:

  1. Bahut bahut badiya sir ji ...yeh bhi ek sochne waali baat hai ki ...as per news pakistani agencies ko kuch bhi nahi bataya gaya is operation ke baare mein.

    ReplyDelete