Sunday, March 27, 2011

लगाओ रंगमंच के सेट बनाओ पूर्व खिलाडियों को उसका किरदार

करो टी आर पी के लिए नौटंकी
लगाओ रंगमंच के सेट बनाओ पूर्व खिलाडियों को उसका किरदार
करो घृणा की बाते और फेलाओ उन्माद
है न तुम्हारे लिए १६० करोड़ जनता हिन्दुस्तान और पकिस्तान की
बनो मदारी तुम और नचाओ आप जनता को सिर्फ एक खेल के कारण
दुआ करता हू की बेबस खिलाडी दोनों टीम के किसी दुर्घटना का शिकार न हो
तुमने तो अस्पताल में भी लाइव सेट चला रखे है
मेरा भारत मेरा है पकिस्तान भी कभी मेरा था
जो मेरा था अब गैर केसे हो गया ये समझ नहीं पाटा हु
एक तरफ चलाओ अमन की आशा के नाटक
दूसरी और फेलाओ नफरते दोनो ओर
मुद्दे गरीबी और आतंक के सुलगते रहे गुमशुदगी में सब तरफ
तुम्हारे यहाँ आतंक तो हमारे यहाँ भ्रस्ट्राचार चलो दोनों भूलते है इन्हें
तैयारी करे एक खेल की जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल सी लगती है

No comments:

Post a Comment